By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026
केरलम सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता एम. सी. मायिन हाजी को संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकार ने पिछले बोर्ड को गठन के सात महीने से भी कम समय में भंग कर दिया।
केरल राज्य वक्फ बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, आईयूएमएल के प्रदेश उपाध्यक्ष मायिन हाजी पहले भी बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। नियुक्त किए गए अन्य सदस्यों में आईयूएमएल नेता कुरुक्कोली मोईदीन, मुस्तफाल फैजी, सिरास डी. कैप्सी, तोडियूर मोहम्मद कुंजु मौलवी, सजना फिरोज, जसीम सबाहा, डॉ. अब्दुल मजीद और सलाही मदीना बेगम शामिल हैं। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन को चुनौती देने वाली पूर्व अध्यक्ष के. एस. हम्सा की याचिका केरल उच्च न्यायालय में लंबित है।
अधिकारियों ने बताया कि नए वक्फ बोर्ड की पहली बैठक जल्द ही होगी।