केरल में कोरोना के 75 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 2,696 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

तिरुवनंतपुरम। केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के 75 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या 2,696 हो गयी। राज्य में बुधवार को 90 लोग संक्रमण से ठीक हो गए। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नए मामलों में 53 लोग विदेश से आए थे और 19 लोग दूसरे राज्यों से लौटे थे। तीन लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1357 लोगों का उपचार चल रहा है और 1.25 लाख लोगों की निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल के 277 लोगों की मौत राज्य के बाहर अन्य जगहों पर हुई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य जगहों पर संक्रमण के कारण केरल के लोगों की मौत हुई। 

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान