केरल: तिरुवनंतपुरम में साजिश के तहत की गई व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

तिरुवनंतपुरम, 27 जुलाई केरल में तिरुवनंतपुरम स्थित कैथामुक्कू के चंबाक्कडा इलाके में एक व्यक्ति की हत्या पहले से सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले ही आरोपियों ने कथित तौर पर हथियार और गाड़ी का इंतजाम करके साजिश रची थी।

पुलिस के मुताबिक, कैथमुक्कु निवासी पीड़ित विशाख की रविवार को उसके घर के सामने धारदार हथियारों से कथित तौर पर हमला करके हत्या कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने चारों आरोपियों को पुलयनारकोट्टा इलाके के एक सुनसान स्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि विशाख और मुख्य आरोपी प्रदीप पड़ोसी होने के साथ-साथ रिश्तेदार भी थे और दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति विवाद था।

पुलिस ने बताया कि पिछले साल भी संपत्ति विवाद को लेकर विशाख ने कथित तौर पर प्रदीप की हत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। एसीपी ने बताया कि हत्या से दो दिन पहले विशाख और प्रदीप के एक रिश्तेदार के बीच हुई कहासुनी हुई थी। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपियों ने जांच को गुमराह करने की कोशिश की और हथियारों को एक लावारिस कार में रखकर ऐसा दिखाने का प्रयास किया कि उनका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।

पुलिस ने मामले के संबंध में सात हथियार बरामद किए हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप के खिलाफ करीब सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें केरल असामाजिक गतिविधि रोकथाम अधिनियम (केएपीए) के तहत मामले भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, विनीत हत्या के एक अन्य मामले में आरोपी है।

नजीर खान के खिलाफ भी पांच आपराधिक मामले हैं, जबकि शिवप्रसाद के खिलाफ करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विशाख के परिवार द्वारा पुलिस पर पहले की धमकियों की शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोपों को एसीपी ने खारिज किया और कहा कि पहले की शिकायत की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि बाद में अदालत में दायर शिकायत के आधार पर वाचियूर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ