Kerala: पथनमथिट्टा में मवेशियों पर हमला करने वाला बाघ पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

केरल के पथनमथिट्टा जिले में आबादी वाले इलाकों में घुसकर मवेशियों पर हमला करने वाले एक वयस्क बाघ को सोमवार को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वडासेरीकारा के पास कुंबलथमन क्षेत्र में पिछले दो महीनों से इस बाघ की मौजूदगी की खबरें मिल रही थीं। यह बाघ लगातार पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा था। वन विभाग के कर्मियों ने इलाके में कैमरे लगाए, जिससे बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र से सटे कुंबलथमन में इस बाघ ने कई भैंसों, कुत्तों और बकरियों को मार डाला था। उन्होंने बताया कि रविवार को एक सुनसान जगह पर एक बकरी मरी पाई गई, बाघ ने ही उसका शिकार किया था।

इसके बाद, वन विभाग के अधिकारियों ने बकरी के कंकाल को एक पिंजरे के पास प्रलोभन के रूप में रखा। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के जब बाघ वहां गया तो वह पिंजरे में फंस गया। पकड़े गए बाघ को चिकित्सीय जांच के लिए पास के वन केन्द्र ले जाया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि बाद में यह निर्णय लिया जाएगा कि बाघ को वापस जंगल में छोड़ा जाए या उसे निगरानी में रखा जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हालांकि मवेशियों के मारे जाने की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में दहशत थी, लेकिन इस बाघ ने कभी इंसानों पर हमला नहीं किया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

एक और मुस्लिम देश ने बनाया एटम बम, ईरान के पूर्व कमांडर का सनसनीखेज दावा, क्या पाकिस्तान ने फिर लीक किया परमाणु सीक्रेट?

Tarot Card Reading 12 february 2026: 4 राशियों को मिलेगी Good News, इन Zodiac Signs को रहना होगा सावधान

Valentine Day के दिन PM मोदी बढ़ाएंगे चीन के दिल की धड़कन, राफेल-सुखोई लेकर 14 फरवरी को LAC पर भारत क्या करने जा रहा है?

चुनौती देता हूं...14 हजार KM दूर विदेशी संसद में हुई हिंदी में लड़ाई, पूरा भारत हैरान!