Congress की केरल इकाई ने राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए ‘मौन सत्याग्रह’ किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2023

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए कांग्रेस की केरल इकाई के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में मौन सत्याग्रह किया। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के अनुसार, मानहानि मामले में राहुल गांधी को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया और उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्रियों सहित कई वरिष्ठ नेता तिरुवनंतपुरम स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए। प्रदर्शन शाम तक जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: 'ममता ने बंगाल में लोकतंत्र को शर्मसार किया', रविशंकर प्रसाद का सवाल- आपकी राजनीति अत्याचारों से भरी क्यों हो गयी है?

लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने से पहले राहुल गांधी केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी को लेकर 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने के अनुरोध संबंधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किये जाने के बाद कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने हाल ही में पार्टी की सभी प्रदेश इकाई प्रमुखों और प्रमुख पदाधिकारियों को विरोध प्रदर्शन को लेकर पत्र लिखा था। वेणुगोपाल ने लिखा, पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे राहुल गांधी अलग-अलग मंचों पर लगातार मोदी और अडाणी के संबंधों पर सवाल उठाते रहे हैं और उन्हें उजागर करते रहे हैं। उनके साहसी प्रयास ने प्रधानमंत्री और भाजपा को कुटिल कदम उठाने पर मजबूर किया है, जिसके कारण उन्हें दोषी ठहराया गया और उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

UP Politics के बाबूजी और Good Governance के प्रतीक Kalyan Singh: जिनके सुशासन की आज भी दी जाती है मिसाल

Bismillah Khan Death Anniversary: शहनाई को बेगम मानने वाले Bharat Ratna की वो धुनें जो आज भी हैं अमर

Vrindavan में निर्माणाधीन Omaxe Mall का लिंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत

Vande Mataram पर सियासी घमासान! Rajnath Singh बोले- Congress ने राष्ट्रीय एकता कमजोर की