ओडिशा के होटल में मृत मिली केरल की महिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2023

ओडिशा के बेहरामपुर में शनिवार रात एक होटल के कमरे में 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि केरल के कोल्लम की कृष्णा वेनी कोलापल्ली 19 नवंबर से अपने पति समीदमोन ए. एस. के साथ होटल में रह रही थी।

पुलिस ने होटलकर्मियों के हवाले से कहा कि मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की रहने वाली महिला बिस्तर पर मृत पाई गई जबकि उसका पति गायब था। बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक विवेक एम. ने कहा कि महिला का पोस्टमार्टम रविवार को यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में किया गया।

वहीं, बैद्यनाथपुर पुलिस थाने में मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दंपति की बेरहामपुर यात्रा का उद्देश्य सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, मौत का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि दंपति ने तीन साल पहले मृतक के माता-पिता की इच्छा के खिलाफ शादी की थी।

प्रमुख खबरें

Numerology Tips: मूलांक 8 वाले 30 के बाद बनते हैं करोड़पति, ये है शनि की विशेष कृपा का कारण

युद्ध की तैयारी में लगे युनूस? बांग्लादेश ने तुर्किए से लिया हथियार, भारत अब करेगा तगड़ा इलाज!

Year Ender 2025: सोना-चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, क्या 2026 में भी कायम रहेगी ये बादशाहत?

10 परमाणु मिसाइल तान दिए, पुतिन के घर पर अटैक के बाद रूस ने उठा लिया बड़ा कदम