केरलम में खुलेगा Maritime Museum और समुद्री जीव उद्यान, कैबिनेट ने SPV को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

तिरुवनंतपुरम, चार नवंबर केरलम मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय और समुद्री जीव उद्यान परियोजनाओं को लागू करने के लिए गठित विशेष इकाई (एसवीपी) के ‘मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन’ और ‘आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन’ के मसौदे को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सतीशन ने कहा कि एसपीवी को कंपनी अधिनियम की धारा आठ के तहत एक कंपनी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा और शुरुआत में इसे एक फाउंडेशन के रूप में स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय में केरलम के समृद्ध समुद्री इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। सतीशन ने कहा, ये दोनों परियोजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल हैं। इन पर काम शुरू हो चुका है।

जैसा कि मैंने पहले बताया था, हमें उम्मीद है कि छह महीने में हम अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी कर लेंगे। दोनों परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में BS-4 वाहनों पर पाबंदी के बाद NCR में CNG kit लगवाने की मांग 50% बढ़ी

अभिनेता Ayushmann Khurrana को मिली रंगदारी की धमकी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की मांग, मुंबई पुलिस जांच में जुटी

Kolkata के Rabindra Sarobar में 6 साल बाद Chhath Puja की तैयारी, सरकार देगी सशर्त छूट

Love Horoscope For 4 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 4 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन