Keralam Election: Sachin Pilot का बड़ा दावा, 'UDF की जीत पक्की, BJP का कोई वजूद नहीं'

By अंकित सिंह | Mar 31, 2026

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आगामी विधानसभा चुनावों में केरलम में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) की सत्ता में वापसी का विश्वास जताया। राज्य में यूडीएफ और वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के बीच दशकों से चल रही द्विध्रुवीय राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा कि केरलम में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है... यूडीएफ और एलडीएफ के बीच दशकों से प्रतिस्पर्धा चल रही है, इसलिए हमें यहां एलडीएफ और वामपंथी दलों को हराना होगा... जनता यूडीएफ के पक्ष में निर्णायक रूप से मतदान करेगी।

कोट्टाया में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भारत के कृषि क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए खोलने और अमेरिका को देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ईंधन खरीद रणनीति तय करने की अनुमति देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें उन्होंने भारत के किसानों का भविष्य बेच दिया। वे आधुनिक भारत के इतिहास में पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कृषि को अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए खोल दिया है। वे आधुनिक भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हमारी ऊर्जा सुरक्षा को दांव पर लगा दिया है। आज भारत अपनी मर्जी से तेल, डीजल, पेट्रोल नहीं खरीद सकता।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर Social Media छोड़ने को मजबूर हुईं Aneet Padda की बहन Reet

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एलडीएफ और यूडीएफ पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों गठबंधनों पर वोट बैंक की राजनीति करने और राज्य के विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। पलक्कड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल लंबे समय से "स्वार्थी राजनीति के दो मॉडलों" के बीच फंसा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक पक्ष भ्रष्ट है तो दूसरा अत्यधिक भ्रष्ट है, और यदि एक सांप्रदायिक है तो दूसरा अत्यधिक सांप्रदायिक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ने शासन व्यवस्था की तुलना में चुनावी लाभ को प्राथमिकता दी है।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: जिस केस पर सुनवाई चल रही है, क्या उस पर कोर्ट से बाहर जज दे सकते हैं बयान? Justice Ujjal Bhuyan के बयान पर उठा Judicial Propriety का सवाल

2036 Olympic Games: भारत समेत 7 देश नवंबर में IOC के सामने रखेंगे मेजबानी का दावा

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-election के लिए मतदान

Top 10 Breaking News 6 October 2026 | Election Commission | Modi Cabinet Decisions | FlyDubai flight FZ1073 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें