AAP के दावे की निकली हवा, क्या केरल ने दिल्ली के स्कूल देखने के लिए किसी को नहीं भेजा ? BJP ने भी किया हमला

By अनुराग गुप्ता | Apr 24, 2022

नयी दिल्ली। केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने आम आदमी नेता आतिशी के उस दावे को गलत ठहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि केरल के अधिकारी दिल्ली के शिक्षा मॉडल को अपने राज्य में लागू करने के इच्छुक हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और केरल के शिक्षा मंत्री का जवाब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा किया। 

क्या बोले केरल के शिक्षा मंत्री

केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि केरल के शिक्षा विभाग ने दिल्ली मॉडल के बारे में जानने के लिए किसी को भेजा ही नहीं है। इसके साथ ही पिछले महीने केरल मॉडल का अध्ययन करने के लिए दिल्ली से आए अधिकारियों को भी हर संभव सहायता प्रदान की गई। हम जानना चाहेंगे कि आम आदमी पार्टी विधायक ने किन अधिकारियों का स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल बोले- भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल को लूटा, आज दोनों मिलकर मुझे गालियां दे रहे 

इस संबंध में आतिशी का भी बयान सामने आया और उन्होंने बताया कि केरल से आखिर कौन आया था। अपने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आतिशी ने लिखा कि डॉ. बीआर अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस कालकाजी का कल सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव विक्टर टी.आई और केरल सहोदय कॉम्प्लेक्स के परिसंघ डॉ. एम. दिनेश बाबू ने दौरा किया था।

प्रमुख खबरें

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल