अरविंद केजरीवाल पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले- संयमित भाषा का करें इस्तेमाल

Jairam Thakur
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहली बार मंडी आए थे, वहां वे बिना कुछ बोले चले गए थे। आज उन्होंने बोलना शुरू किया। हिमाचल के लोग सुनते हैं, ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते। उचित होगा वे संयमित भाषा का इस्तेमाल करें।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उचित होगा कि अरविंद केजरीवाल संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने चंबी में कहा था कि जयराम ठाकुर आम आदमी पार्टी से डरे हुए हैं इसलिए उन्हें ऐसी घोषणा करने पर बाध्य होना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल बोले- भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल को लूटा, आज दोनों मिलकर मुझे गालियां दे रहे 

संयमित भाषा का करें इस्तेमाल

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहली बार मंडी आए थे, वहां वे बिना कुछ बोले चले गए थे। आज उन्होंने बोलना शुरू किया। हिमाचल के लोग सुनते हैं, ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते। उचित होगा वे संयमित भाषा का इस्तेमाल करें।

क्या बोले थे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर ने हाल में ऐलान किया है कि उनकी सरकार हिमाचल के लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देगी। इसके बाद, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने रोक दिया और कहा कि इस तरह की घोषणाएं नहीं करें। अगर भाजपा सच में जनता को राहत देने के प्रति गंभीर है तो उन्हें भाजपा शासित अन्य राज्यों, जैसे कि हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी इस तरह के ऐलान करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- अस्पताल सेवा के चार साल, उपलब्धियाँ बेमिसाल 

चुनावी तैयारियों में जुटी पार्टियां

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सत्तारूढ़ भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं और रैलियों के माध्यम से जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयास भी कर रही हैं। हालिया विधानसभा चुनावों में कामयाबी हासिल करने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भी अपने बेहतर प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश कर रही हैं। वहीं पिछले साल हुए उपचुनावों में शानदार प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस को उम्मीद है कि हिमाचल में पार्टी की दाल गल सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़