अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का पलटवार, नौटंकी बंद करके 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें

By अंकित सिंह | Jan 28, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज होती जा रही है। आज अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनके हेलीकॉप्टर को दिल्ली से उड़ान भरने नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमला किया था। इसी को लेकर अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नौटंकी बंद करके 11 मार्च को वोट की गिनती के बाद सैफई जाने की तैयारी करें। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं और इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। अपने ट्वीट में केशव मौर्य ने लिखा कि अखिलेश यादव जी आप और आपके गठबंधन को किसी के द्वारा रोकने की आवश्यकता नहीं, जनता ने रोकने का फ़ैसला 2014 में कर दिया जो आज भी क़ायम है,नौटंकी बंद करके 10 मार्च को वोट की गिनती 11 मार्च को सैफई जाने की तैयारी करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 4 घंटे में नहीं 40 मिनट में मेरठ पहुँचाने वाला तैयार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसके बाद एक बार फिर माफियाओं पर बुलडोजर चलेगा, दंगाईयों को सबक सिखाया जाएगा। इससे पहले अखिलेश ने ट्वीट कर कहा था कि मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार