सिराथू में केशव मौर्य 6000 वोट से पीछे, बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, रुकी काउंटिंग

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से सत्ता में वापसी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा नेता प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में नंबर दो की हैसियत रखने वाले केशव प्रसाद मौर्य अपने सिराथू सीट से पीछे चल रहे हैं। कौशांबी जनपद के सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य 6000 वोट से पीछे चल रहे थे। इन सबके बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर हंगामा मचा दिया। बीजेपी कार्यकर्ता लगातार रिकाउंटिंग की मांग कर रहे हैं। हंगामा बढ़ने की वजह से सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल मतगणना स्थल पर पहुंची थी। आपको बता दें कि सिराथू में 29 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल 6397 वोटों से आगे चल रही है। 

प्रमुख खबरें

Game of Thrones फेम Nikolaj Coster-Waldau ने कीव में हवाई हमले के डर से मेट्रो स्टेशन में बिताई रात, शेयर किया दर्दनाक अनुभव

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CBI या SIT जांच की मांग, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका

DU Assistant Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय में 215 पदों पर निकली भर्ती, 19 नवंबर तक करें आवेदन

Ahoi Ashtami Vrat में शाम को तारों की पूजा और Arghya देकर ही क्यों खोला जाता है निर्जला उपवास