By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 08, 2026
प्रयागराज, सात अगस्त उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यहां कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को हल करना इस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक नीतिगत निर्णय करते समय छात्रों के सुझावों पर विचार किया जाएगा। यहां “छात्रों की बात, युवाओं के साथ” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि छात्र अपनी समस्याएं एवं सुझाव लिखित रूप में अथवा ई-मेल के माध्यम से भी उपलब्ध कराएं, सरकार प्रत्येक सुझाव का अध्ययन कर उसके समाधान का प्रयास करेगी। मौर्य ने कहा कि प्राप्त सुझावों पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल स्तर पर भी चर्चा की जाएगी और जहां आवश्यक होगा वहां नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।