भाजपा में बढ़ा केशव प्रसाद मौर्य का कद, दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Aug 09, 2019

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने राज्य की चुनावी कमान अपने तीन दिग्गज नेताओं को दी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बनाया है। भूपेंद्र यादव के सहयोग के लिए शाह ने उत्तर प्रेदश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के पूर्व मंत्री लक्ष्मण सादवी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा की इस नियुक्ति से केशव प्रसाद मौर्य का एक बार फिर से संगठन में कद बढ़ गया है। 

 

केशव फिलहाल यूपी के उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 2014 में फुलपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद केशव को पार्टी ने 8 अप्रैल 2016 को, चैत्र के पहले दिन, प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया था। केशव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं और राम जन्मभूमि आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया था। केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर प्रेदश विधानसभा चुनव में शानदार जीत हासिल की। जानकार मानते हैं कि भाजपा को केशव प्रसाद मौर्य की ही वहज से यूपी के ओबीसी वोटबैंक में सेंध मारी थी। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के समर्थन में उतरे सिंघवी, कहा- देश को एक होकर PM का साथ देना चाहिए

केशव प्रसाद मौर्य को इस बात की उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें ही उत्तर प्रेदश की सत्ता को संभालने के लिए आगे करेगी पर ऐसा हो ना सका। लगभग दस दिन तक चले माथापच्ची के बाद भाजपा ने योगी अदित्यनाथ को उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री का ताज सौंप दिया और केशव मौर्य को दिनेश शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री बनाया गया और कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई। केशव के लिए यह किसी झटके से कम नहीं था। लेकिन पार्टी के वफादार कार्यकर्ता होने के नाते केशव अपने जिम्मेदारियों को निभाते गए। बाद में उन्हें प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। अब एक बार फिर केशव को पार्टी संगठन में वापस बुलाया गया है और वह यूपी के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ महाराष्ट्र में पार्टी को चुनावी दिशा भी देंगे। 

प्रमुख खबरें

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद