इस शहर में अब केवल इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे, पेट्रोल-डीजल का परिचालन होगा बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

अहमदाबाद। गुजरात का केवडिया इलाका‘स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी’ के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर लम्बी मूर्ति के लिए ही नहीं बल्कि देश के ऐसे पहले शहर के रुप में भी जाना जायेगा, जहां केवल इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र विकास और पर्यटन संचालन प्राधिकरण (एसओयूएडीटीजीए) ने रविवार को कहा कि वह गुजरात के केवड़िया में ‘देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल-ओनली एरिया’ विकसित करेगा। जहां केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार कोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आदिवासी बहुल नर्मदा जिले के केवड़िया क्षेत्र को देश का पहली इलेक्ट्रिक वाहन शहर बनाने की घोषणा की थी। उसके एक दिन बाद प्राधिकरण ने इस योजना की जानरकी दी है।

प्रमुख खबरें

UP में कानून का राज, CM Yogi बोले- अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरी दुनिया में

Canada को मिला EU का पहला Associate Member बनने का न्योता, मजबूत होंगे रणनीतिक रिश्ते

Gadchiroli से CJP का आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान, बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा जोर

क्या मक्का पर ड्रोन अटैक हुआ था? सऊदी अरब के दावों पर हूती ने क्या खुलासा कर दिया