एसआई भर्ती परीक्षा घोटाले में शामिल गिरोह का प्रमुख सदस्य गिरफ्तार: ओडिशा पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2025

ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को कहा कि उप-निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा को प्रभावित करने के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा था, और उसने इसके एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।

अपराध शाखा ने एक बयान में बताया कि आरोपी की पहचान कटक जिले के विश्वरंजन बेहरा (29) के रूप में हुई है। वहीं, विपक्षी दलों ने इस घोटाले की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग तेज कर दी है। राज्य सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका के बाद इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी।

शाखा ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि एक संगठित आपराधिक गिरोह आर्थिक लाभ के लिए अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करके पूरी परीक्षा प्रक्रिया को विफल करने की कोशिश कर रहा है।’’

ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (ओपीआरबी) ने पुलिस में उप-निरीक्षकों की भर्ती के लिए 30 सितंबर को प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित कर दी थी, जब ब्रह्मपुर पुलिस ने ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से 114 अभ्यर्थियों सहित कुल 117 लोगों को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

हैदराबाद में The Raja Saab के गाने के लॉन्च पर अभिनेत्री Nidhi Agarwal की सुरक्षा पर सवाल, बेकाबू भीड़ ने घेरा

ये छोटे सूअर...देसी अंदाज में Europe के नेताओं पर बुरी तरह भड़के पुतिन

Ashes: Joe Root के खिलाफ Pat Cummins का शानदार प्रदर्शन जारी, टेस्ट में 12वीं बार किया आउट

27 दिसंबर को बुलाई गई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर होगी चर्चा