रॉकिंग स्टार यश की केजीएफ: चैप्टर 2 के टीजर ने तोड़े बड़े रिकॉर्ड, 24 घंटे में 50 मिलियन व्यूज

By रेनू तिवारी | Jan 08, 2021

रॉकिंग स्टार यश की आगामी फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 के टीजर ने यूट्यूब पर 50 मिलियन व्यूज बटोरे हैं। 7 जनवरी को यश के 35 वें जन्मदिन से एक दिन पहले, निर्माताओं ने फिल्म के टीज़र को रिलीज किया था। टीजर को रिलीज हुए 24 घंटे हो गये हैं तब से, वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है और इसने दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त की है।

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के बाद काफी बदल गयी रश्मि देसाई, देखें एक्ट्रेस की ताजा बोल्ड तस्वीरें  

ट्विटर पर # MegaHitKGFChapter2TeaserCollision और # KGF2teaser जैसे हैशटैग ट्रेंड करते रहे हैं। गौरतलब है कि एक घंटे के भीतर यूट्यूब पर सबसे तेजी से एक मिलियन लाइक पाने वाली यह पहली फिल्म का टीजर है। KGF 2 का टीज़र 8 जनवरी को सुबह 10.18 बजे रिलीज़ किया जाना था। हालांकि, प्रशंसकों की मांग के कारण, निर्माताओं ने इसे जल्दी जारी किया। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर