अखिलेश यादव बोले- चुनाव में खदेड़ा तो होगा ही,यूपी से भाजपा का सफाया भी होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का उत्‍तर प्रदेश से सफाया हो जाएगा। सपा प्रमुख ने आजमगढ़ के दुर्गा जी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, आजमगढ़ समाजवादी लोगों का गढ़ है और इस बार ऐसा कुछ होगा जिसकी भाजपा ने कल्पना भी नहीं की होगी।

इसे भी पढ़ें: मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की 31वीं राष्ट्र स्तरीय वाॅटर स्पोट्स चैपियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अपनी सरकार में नई पीढ़ी को लैपटॉप दिया। मैंने कहा था कि जब कोई नया सपना देखोगे तो यह लैपटॉप मदद करेगा। किसी भी गांव में चले जाओगे तो कोई न कोई बच्चा जरूर मिल जाएगा जिसके पास हमारा दिया लैपटॉप होगा और उसे आन करोगे तो आज भी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और हम ही लोग नजर आएंगे। आजमगढ़ के मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह जो बच्चे बैठे हैं यह सभी मेधावी छात्र हैं, जिन्होंने अपने परिश्रम से,अपनी मेहनत से, कठिन परीक्षा को पास कर सबसे अच्छे नंबर प्राप्त किए हैं। जिस समय इनका रिजल्ट और परिणाम आया मुझे लगा कि सरकार के लोग इन बच्चों का सम्मान करने का काम करेंगे। मुझे इसलिए भी लगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र मैंने पढ़ा था। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में लिखा है कि जो बच्चे आगे पढ़ने जाएंगे उनको लैपटॉप दिया जाएगा, टेबलेट दिए जाएंगे और साथ ही साथ डेटा भी फ्री दिया जाएगा, उन संस्थानों को वाईफाई से जोड़ा जाएगा। यादव ने कहा कि आज लगभग साढ़े चार साल पूरे हो गए, इनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। राज्य की 24 करोड़ जनता इन्हें ढूंढ रही है।’’

इसे भी पढ़ें: उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया : कश्यप

सपा प्रमुख ने कहा कि बाबा मुख्‍यमंत्री (योगी आदित्‍यनाथ) बहुत चिंतित है, बहुत सोच विचार में पड़ गये हैं कि कौन आ रहा है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस बार राज्य की जनता ने, 24 करोड़ लोगों ने तय किया कि झूठा वादा करने वालों का हटाना है।’’ उन्होंने कहा, सपा सरकार का लैपटॉप खोल लेंगे तो बाबा मुख्‍यमंत्री को दिखाई दे जाएगा कि कौन आ रहा है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पर तंज किया कि वह लैपटॉप नहीं खोलेंगे, वह लैपटॉप नहीं चलाएंगे क्योंकि उन्हें लैपटॉप चलाना नहीं आता है, अगर लैपटॉप चलाना आता तो लैपटॉप बंट रहे होते। यादव ने कहा कि सपा की सरकार आएगी तो मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये नाम बदलने वाली, रंग बदलने वाली, शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन करने वाली सरकार है। लखीमपुर में हुई हिंसा की ओर इशारा करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि किसान हक मांग रहे थे तो टायर तले कुचल दिया और गृह राज्य मंत्री ने कानून को कुचल दिया। ये दोबारा आ गये तो बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के बनाये हमारे संविधान को भी कुचल देंगे, इसलिए 2022 में भाजपा का सफाया करना है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट