इस तरह बनाएं खजूर-ड्राइफ्रूट बर्फी, लोग आपके गुण गाते रह जाएंगे

By शैव्या शुक्ला | Dec 07, 2018

यह बात तो सही है कि सर्दियों में मीठा खाने का बहुत मन करता है। कहीं तो लोग गाजर के हलवे, नारियल लड्डू का मज़ा लेते हैं तो कहीं गोंद के लड्डू का लुत्फ उठाया जाता है। ऐसे में आपको सेहत और मीठे की चिंता भी सताती होगी। लेकिन आज हम आपको एक आसान-सी बर्फी की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। यह खजूर की बर्फी आप केवल पंद्रह मिनट में और वो भी कम मेहनत के बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः जब घर में न हो कोई सब्जी, तो बनाएं बेसन प्याज की यह लजीजदार डिश

सामग्री-

एक कप खजूर (बिना बीज के)

एक चम्मच खस-खस

एक चम्मच देसी घी

एक कप काजू

एक चम्मच सफेद तिल

एक कप बादाम

एक कप पिस्ता

एक कप अखरोट

एक कप नारियल (घिसा हुआ)

दो चम्मच किश्मिश

एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर

विधि-

पहले एक कप खजूर (बिना बीज) को मिक्सी में दरदरा पीस लें और सभी मेवों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर गैस पर कड़ाही रखकर उसमें एक चम्मच देसी घी डाल दें। फिर एक चम्मच खस-खस व सफेद तिल डालकर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद इसमें सूखा नारियल डाल के चलाएं। फिर इसमें सभी मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, किश्मिश) डाल दें। इस मिक्सचर को चलाते रहें और ध्यान रहे कि यह जले ना। फिर इसमें खजूर को मिलाएं और इलायची पाउडर भी डाल दें। अब अच्छी तरह से सभी मिश्रण को मिलाएं और इकठ्ठा होने दें। अब गैस बंद करके थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसके बाद इस मिश्रण को सिलेंडर के आकार में बनाकर रोल करें। दोनों साइड्स को चपटा कर लें। थोड़े से सफेद तिल छिड़कें और दोबारा रोल करें और फिर फॉयल पेपर पर लपेट दें। अब इसे फ्रिज में आधे घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। फिर फॉयल से निकालकर इसके स्लाइस काट लें। तो देर ना करें और इस हेल्दी और टेस्टी बर्फी का जम कर स्वाद लें।

-शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास