धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा गेट पर लगे खालिस्तान के झंडे, सीएम ने दोषियों को दी चेतावनी

By निधि अविनाश | May 08, 2022

रविवार की सुबह धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के मुख्य गेट और चारदीवारी पर खालिस्तान के झंडे बंधे मिले।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांगड़ा पुलिस एसपी खुशाल शर्मा ने कहा कि यह घटना देर रात या सुबह की हो सकती है।हमने विधानसभा पर लगे झंडे हटा दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकवादी के फंसे होने की आशंका

पुलिस ने कहा कि यह पंजाब के कुछ पर्यटकों के कृत्य की तरह लग रहा है और इस मामले में मामला दर्ज किया जाएगा। इस बीच, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस कृत्य की निंदा की है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "मैं धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने की कायराना हरकत की निंदा करता हूं। इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र होता है, इसलिए उस दौरान वहां और सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है। घटना होगी जांच की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा