Rahul Gandhi Go Back: अमेरिका में खालिस्तानियों ने किया राहुल गांधी का विरोध, लगाए वापस जाओ के नारे

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2023

राहुल गांधीअमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर हैं। न्यूयॉर्क में भारतीय-अमेरिकी डायस्पोरा को संबोधित करने से पहले दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। एक वीडियो में खालिस्तान चरमपंथियों के एक समूह को कांग्रेस नेताओं के लिए "वापस जाओ" के नारे लगाते हुए दिखाया गया है, जबकि बच्चों सहित अन्य उपस्थित लोगों ने तिरंगे को पकड़कर और राहुल के आगमन का बेसब्री से इंतजार करते हुए अपना उत्साह दिखाया।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Rahul Gandhi का बड़ा आरोप- Modi पीछे देखकर ड्राइव कर रहे हैं इसलिए भारत की गाड़ी लड़खड़ा रही है

न्यूयॉर्क में जेविट्स सेंटर में प्रवासी भारतीयों की सभा में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय कार चलाने की कोशिश कर रहे हैं और वो रियर-व्यू मिरर में देखते हैं। तब उसे समझ नहीं आता कि यह कार आगे क्यों नहीं बढ़ रही है, क्यों दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। भाजपा के साथ, आरएसएस के साथ भी यही विचार है। आप मंत्रियों की सुनते हैं, आप प्रधानमंत्री की सुनते हैं। आप उन्हें भविष्य के बारे में बात करते हुए कभी नहीं पाएंगे। वे केवल अतीत के बारे में बात करते हैं।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे