खामनेई ने इजरायल को कैंसर ट्यूमर करार दिया, कहा- इसे निस्संदेह उखाड़ दिया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खामनेई ने शुक्रवार को इजरायल पर निशाना साधते हुए उसे कैंसर ट्यूमर करार दिया। उन्होंने फलीस्तिनियों के समर्थन में एक वार्षिक भाषण के दौरान कहा, इसे निस्संदेह उखाड़ दिया जाएगा और नष्ट कर दिया जाएगा। इसे मध्य-पूर्व में ईरान के सबसे कट्टर दुश्मन के लिए नयी धमकी के तौर पर देखा जा रहा है। 

खामनेई ने कुद्स दिवस के मौके पर यह भाषण दिया, जिसके दौरान तेहरान समेत देश के अन्य हिस्सों में सरकार समर्थित विशाल प्रदर्शन दिखायी देता है। यरुशलम का अरबी नाम अल-कुद्स है। कोरोना वायरस महामारी के कारण ईरान ने व्यापक तौर पर प्रदर्शनकारियों को घरों में ही रहने का आह्वान किया। खामनेई ने राष्ट्र के नाम 30 मिनट का भाषण दिया, जिसका सरकारी चैनल पर प्रसारण किया गया। इस दौरान, उन्होंने कई बार इजरायल को कैंसर और ट्यूमर करार दिया। साथ ही इजरायल की सैन्य एवं अन्य सहायता के लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों की आलोचना भी की।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में मजबूती, BSE Sensex 705 अंक उछलकर 72594 के पार

Apple संस्थापक Steve Jobs की पुण्यतिथि, जानें 5 अक्टूबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

Shaktipeeth Jwala Ji: हिमाचल प्रदेश के Jwala Devi Temple में बिना तेल-बाती जलती हैं 9 पवित्र ज्वालाएं

Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्स