US-Iran Nuke Talks: अच्छी रही बातचीत, अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता जारी रखने का खामेनेई ने किया समर्थन

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2025

ओमान में अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष  वार्ता के बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति में ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ वार्ता का पहला दौर अच्छा रहा।  खामेनेई की टिप्पणी को वाशिंगटन के साथ अब तक की वार्ता के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। जबकि उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान अमेरिका के बारे में निराशावादी बना हुआ है। खामेनेई ने रेखांकित किया कि हम वार्ता के बारे में न तो पूरी तरह से आशावादी हैं और न ही पूरी तरह से निराशावादी हैं। खामेनेई ने कहा कि वार्ता का फर्स्ट फेज अच्छी तरह से संपन्न हुआ। 

इसे भी पढ़ें: Iran और America के राजदूतों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर पहली बार की सीधी बातचीत

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत का अगला दौर कहां होगा, इस पर संशय बना हुआ है। ईरान ने घोषणा की कि यह वार्ता फिर से ओमान में ही होगी। इससे पहले इतालवी विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने जापान के ओसाका में कहा था कि उन्हें ओमान के माध्यम से बैठक की मेज़बानी का अनुरोध मिला है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। नीदरलैंड के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप ने भी लक्जमबर्ग में कहा कि वार्ता रोम में होगी। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर हवाई हमले किए जा सकते हैं। वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि वह उच्च स्तर पर संवर्धित यूरेनियम के जरिए परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन