रेलवे अभ्‍यर्थी बवाल मामले में पुलिस स्टेशन में उपस्थित हुए खान सर, जांच पूरी होने तक बिहार छोड़ बाहर नहीं जाने का निर्देश

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2022

आरआरबी एनटीरपीसी रिजल्ट मामले को लेकर राजेंद्र नगर टर्मिनल पर 24 जनवरी को हुए बवाल के बाद राजधानी पटना के कई शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उसी मामले को लेकर पटना के मशहूर शिक्षक खान सर देर रात राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाने में उपस्थित हुए। खान सर ने पुलिस के सामने अपनी बातें रखीं हैं और कई अहम बातों का जिक्र किया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद नोटिस पर हस्ताक्षर करवा कर कई सारी हिदायतें दी हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट का चेन खोलेंगे तेज प्रताप, होगा देसी स्टाइल वाल लुक, मिलेगा लोटे में पानी-पत्तल में खाना

पुलिस की तरफ से खान सर को सख्त हिदायत देते हुए जांच पूरी होने तक बिहार छोड़कर दूसरे राज्य में नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस की तरफ से उन्हें साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ व गवाहों को भी नहीं धमकाने को कहा है। पुलिस की तरफ से खान सर को जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है। खान सर ने भी पुलिस को अपनी तरफ से आश्वस्त किया है कि वो जांच नें पूर्ण सहयोग करेंगे।  

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे