Kharge ने फिर कहा, समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना होगा, पीएम उम्मीदवार को लेकर कहीं यह बात

By अंकित सिंह | Mar 01, 2023

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन के जन्मदिन पर विपक्षी एकता को लेकर एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में देश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। इसमें कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए हैं। उन्होंने इस मंच से एक बार फिर से विपक्षी एकता की बात दोहराई है और कहा है कि समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें मिलकर भाजपा से लड़ना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस वैचारिक रूप से एक तरह की है। करुणानिधि की तरह वैज्ञानिक सोच भरोसा करते थे पंडित जवाहरलाल नेहरु। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें यूएपीए गठबंधन के लिए 2024 की लोकसभा जीत के लिए अपने गठबंधन और नेतृत्व की नींव को मजबूत करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की विफलता के कारण 23 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से नीचे धकेल दिए गए हैं। आम आदमी महंगाई से परेशान है, युवा बेरोजगारी से प्रभावित है, लेकिन बीजेपी चुनाव जीतने के लिए समाज के ध्रुवीकरण में दिलचस्पी रखती। इस मौके पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि स्टालिन, यह समय है, राष्ट्रीय परिदृश्य पर आएं और राष्ट्र का निर्माण करें क्योंकि आपने इस राज्य का निर्माण किया है। (मल्लिकार्जुन) खड़गे जी से, मैं कहूंगा, भूल जाते हैं कि कौन पीएम बनने जा रहा है। पहले चुनाव जीत लेते हैं, फिर सोचते हैं कौन पीएम बनेगा। पीएम मायने नहीं रखता, देश मायने रखता है।  

प्रमुख खबरें

Koffee with Karan Season 9 | 20 साल और अनगिनत विवादों के बाद अलविदा कह रहा कॉफ़ी विद करण, इस दिन JioHotstar पर आएगा आखिरी सीजन

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी मिलावटखोरी रोकने की व्यवस्था

अचानक Flydubai विमान सऊदी अरब डायवर्ट, 180 यात्री थे सवार, मिला हाईजैक का कोड, तुरंत ही इजरायली फाइटर जेट्स ने घेर लिया पूरा आसमान

Indian Archery Team ने Asian Games में China को हराकर जीता Gold Medal, पूरी की हैट्रिक