UGC NET पेपर रद्द मामले के बाद खड़गे और प्रियंका गांधी भड़के, शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना

By रितिका कमठान | Jun 20, 2024

यूजीसी नेट पेपर को गृह मंत्रालय के फैसले के बाद रद्द कर दिया गया है। नेट का पेपर रद्द होने के बाद कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने सवाल उठने शुरू किए हैं। कांग्रेस ने इस मामले पर शिक्षा मंत्री को जिम्मेदारी लेने को भी कहा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया, ‘‘नीट परीक्षा कब रद्द होगी?’’ खरगे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, अपनी सरकार की धांधली और नीट परीक्षा में पेपर लीक को रोकने की जिम्मेदारी लीजिए।’’ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।  

 

जाने कांग्रेस पार्टी ने क्या कहा 

इस मामले पर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी के अगवाई वाली सरकार युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल रही है। यह मामला पूर्ण तरीके से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें लिखा कि देश के विभिन्न शहरों में यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की गई थी। अब पेपर लीक होने के संदेह के बाद परीक्षा को रद्द किया गया है। नीट पेपर के बाद नेट का पेपर भी लीक हो गया है। मोदी सरकार पेपर लीक सरकार है।

प्रमुख खबरें

Bhutan की पहाड़ियों से उठी जलप्रलय की आहट, आपदा से निबटने के लिए India कितना तैयार है?

IOA चुनाव आचार संहिता लागू, उम्मीदवारों के सोशल मीडिया प्रचार और निजी टिप्पणियों पर पाबंदी

बदलते मौसम में बिना Gym जाए घर पर करें ये 5 Exercise, वजन रहेगा पूरी तरह कंट्रोल

Iran पर हमला हुआ तो हम तय करेंगे शर्तें, Mojtaba Khamenei ने US को दी खुली चेतावनी