Prime Minister के खिलाफ नारों के लिए देश से माफी मांगें खरगे और सोनिया: JP Nadda

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

राज्यसभा में सोमवार को सदन के नेता जे पी नड्डा ने एक दिन पहले कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध लगाए गए नारों की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने को कहा तथा इस मुद्दे पर सत्तापक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण बैठक को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और आदरणीय सोनिया गांधीजी को पूर देश से माफी मांगनी चाहिए।’’ इसके बाद सत्तापक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके कारण उप सभापति हरिवंश ने बैठक शुरू होने के मात्र छह मिनट बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

प्रमुख खबरें

Delhi Weather: राजधानी में AQI 138 के साथ हवा मध्यम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक

Jantar Mantar Protest | सुरक्षा घेरा तोड़कर JDU दफ्तर के रास्ते जंतर-मंतर में कूदे CJP नेता Sourav Das और Ashutosh Ranka, पुलिस ने हिरासत में लिया

IMF ने वैश्विक वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 3.1 प्रतिशत किया, भारत सबसे तेज अर्थव्यवस्था

West Delhi Nightclub Murder | दिल्ली के नाइटक्लब में खूनी खेल! गलती से गिरी बीयर तो बाउंसरों और मालिक ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान