Assembly Election 2023: खड़गे का दावा, पांचों राज्यों में कांग्रेस की बनेगी सरकार, मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर

By अंकित सिंह | Oct 25, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी अगले महीने होने वाले सभी पांच राज्यों में सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दादा किया कि भारतीय जनता पार्टी शासित मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर है। खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें अपना काम ठीक से कर रही हैं और वहां के लोगों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि नवंबर में पांच राज्यों - तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम - में एक या दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में कांग्रेस लगातार अपनी ताकत लगा रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी करोड़ी मीणा ने पुलिस पर कांग्रेस विधायक के लिए काम करने का आरोप लगाया


खड़गे अपने गृह जिले कलबुर्गी, कर्नाटक के दौरे पर हैं। वहां से उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्नाटक की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा, ''(कर्नाटक को) कोई केंद्रीय परियोजना नहीं दी जा रही है।'' मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 41.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 114 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी को 41.6 फीसदी वोट शेयर के साथ 109 सीटें मिली। मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp

Trisha Krishnan ने Vijay को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस