राज्यसभा में खरगे ने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी का बचाव किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2023

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री के लिए ‘नीरव मोदी’ शब्द का इस्तेमाल करने पर उनकी पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा से निलंबन सही नहीं है, क्योंकि ‘नीरव’ का मतलब ‘शांत’ होता है। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों और उनके आचरण के कारण बृहस्पतिवार को उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया था और उनके खिलाफ इस मामले को जांच के लिए विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया गया। खरगे ने राज्यसभा में कहा कि जिस आधार पर चौधरी को निलंबित किया गया, वह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद के दौरान कुछ टिप्पणियां की जाती हैं।

खरगे ने कहा कि इस निलंबन से वह इन सभी संस्थानों से वंचित हो जाएंगे। संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, ‘‘इस सदन की परंपरा रही है कि दूसरे सदन के सदस्य के आचरण पर इस सदन में चर्चा नहीं की जाती है। विपक्ष के नेता की टिप्पणियों की जांच की जानी चाहिए और उन्हें कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए।’’ सदन के नेता पीयूष गोयल ने भी खरगे की टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटाए जाने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Crime Patrol 2026 | अजय देवगन का क्राइम पेट्रोल इस महीने से होगा शुरू: जानें कब, कहाँ और कैसे देखें नया सीज़न

Amit Shah, Rajnath Singh, Nitin Gadkari, Shivraj Singh Chouhan, Piyush Goyal, Ashwini Vaishnaw से खुश PM Modi ने Cabinet Meeting में कह दी बहुत बड़ी बात

चार महीने में 22 को मौत की सजा देकर सुर्खियों में छाये जज Judge Ravi Kumar Diwakar, ऊपरी कोर्ट ने 97 जघन्य मामलों की फाइलें उनसे वापस लीं

तो मैंने इनसे शादी की है! Yami Gautam के भाभी डायन है लुक पर पति Aditya Dhar का मजेदार रिएक्शन वायरल