Rajasthan में बोले खड़गे, लाल डायरी में लिखा है कि फिर से कांग्रेस सरकार आने वाली है, मोदी पर ऐसे कसा तंज

By अंकित सिंह | Oct 16, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी राजस्थान में सरकार बनाती है, तो वे 2024 में केंद्र में सत्ता में आएंगे। बारां जिले में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के लिए जागरूकता अभियान के शुभारंभ के दौरान, खड़गे ने राज्य में अशोक गहलोत सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में आगे बढ़ाया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राज्य के गरीबों के लिए कई कदम उठाए हैं। यह सब जनता के लिए किया गया है। अब बीजेपी हमारी नकल करने की कोशिश कर रही है। हमने कर्नाटक में गारंटी योजना लागू की, इसलिए वे भी योजना शुरू कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मिजोरम के 90% विधायक करोड़पति, 5% पर क्रिमिनल केस

कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान में मोदी जी ने वादा किया था कि वह 'सिंचाई योजना' के लिए पैसे देंगे, लेकिन आज तक उसका पता नहीं है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार खुद 25 हजार करोड़ रुपए खर्च कर इस परियोजना को आगे बढ़ा रही है। खड़गे ने कहा, "ये तो मुझे पता नहीं कि PM मोदी कितनी बार राजस्थान आए लेकिन वो फिरते ही रहते हैं। संसद में कम बैठते हैं लेकिन चुनाव और प्रचार के लिए हर राज्य में दौड़ते रहते हैं। कर्नाटक चुनाव के लिए वह गली-गली घूमे लेकिन उनको यश नहीं मिला।" उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत जी ने राजस्थान में कई गारंटियां देने का वादा किया और फिर उन्हें पूरा किया। मोदी जी ने भी वादा किया था कि वह हर साल 2 करोड़ नौकरियां देगें, 15 लाख रुपए देंगे, लेकिन दिए कुछ नहीं दिया। PM मोदी अपनी जुबान से मुकर गए, लेकिन राजस्थान के CM ने अपने सारे वादे पूरे किए। 

प्रमुख खबरें

Vaiko की MDMK ने DMK से तोड़ा 9 साल का Alliance, कहा- पहचान मिटाने की साजिश

Noida Authority New Office का उद्घाटन करने के बाद बोले CM Yogi, विकास की नई उड़ान भर रहा Uttar Pradesh

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव