खरगे-राहुल ने कांग्रेस को मजाक का विषय बना दिया है: उप्र के उपमुख्यमंत्री मौर्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि इस ‘उबाऊ और थकाऊ जोड़ी’ ने पार्टी को ‘मजाक का विषय’ बना दिया है।

उन्होंने इसी पोस्ट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मामलों में ‘बौनी समझ’ रखने वाली इस जोड़ी और उनकी पार्टी में दुनियादारी समझने वाले नेताओं में जमीन-आसमान का फर्क है।’’

मौर्य ने कहा, ‘‘अर्थिक एवं विदेशी मामलों को समझने वाले कांग्रेस के कुछेक नेता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मोदी सरकार को लेकर जहां सकारात्मक हैं, वहीं खरगे-गांधी की जोड़ी ने ‘घोर नकारात्मकता का खोल ओढ़’ रखा है।’’

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल होने के बाद से ही इस जोड़ी के चेहरों पर मातम पसरा था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर जाकर प्रहार कर दिया और सबूत भी पेश किए। यह मातम अब उनकी खुन्नस में तब्दील हो गया है।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम