'बदलाव लाने के बजाय उन्होंने सीएम बदल दिया', Gujarat में भाजपा पर खड़गे का निशाना, राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया

By अंकित सिंह | Nov 28, 2022

गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी गुजरात में मौजूद है। गुजरात में उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। भाजपा पर हमला करते हुए खड़गे ने कहा कि राज्य में बदलाव लाने की बजाय भाजपा ने सीएम ही बदल दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 6 साल में गुजरात में भाजपा ने 3 मुख्यमंत्री बदल दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसका मतलब यह है कि राज्य में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। आपको बता दें कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच में अब तक मुख्य मुकाबला होता रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी के आने से इस बार का चुनाव दिलचस्प माना जा रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा जिस राज्य से निकल रही है वहां कांग्रेस का बड़ा नुकसान करती जा रही है


भाजपा पर हमला जारी रखते हुए खड़गे ने कहा कि गुजरात में भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी वार्ड दर वार्ड घूम रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 27 साल के शासन के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और उनके अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। उन्होंने कहा इसके पीछे हार का डर है। इससे पहले कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि... आप जैसा व्यक्ति (पीएम मोदी) गरीब होने का दावा करता है। मैं (खड़गे) अछूतों में से एक हूं। लोग आपकी चाय पीते थे, मेरी चाय किसी ने नहीं पी होती... अगर आप इसे सहानुभूति के लिए कहते हैं, लोग स्मार्ट हैं। आप कितनी बार झूठ बोलेंगे? वह झूठ का नेता है। 

 

इसे भी पढ़ें: अजय माकन के प्रभारी पद छोड़ने पर बोले किरोड़ी लाल मीणा, जब 2 सांड लड़ रहे हो तो बीच में बेकसूर आदमी क्या करेगा


वहीं, खड़गे ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि गुजरात की जनता भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोज़गारी से परेशान होकर, आशा और उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस की तरफ देख रही है। हम आपकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरने का वचन देते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि अब देश में इन्वेस्टमेंट आने के बजाय देश से जा रहा है तो रोज़गार कैसे मिलेगा। यह दु:ख की बात है कि 9 लाख लोग देश से चले गए। जबकि कांग्रेस ने हमेशा जनहित में फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस सरकार चुनी जाती है तो ये लोग उसे गिराने की कोशिश करते हैं। जब हमें लोगों का सपोर्ट है तो क्या ज़रूरत थी मोदी जी को वहां विधायक की ख़रीद फरोख्त करवाकर सरकार गिराने और वहां अपनी सरकार बनाने की। 

प्रमुख खबरें

Delhi का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Madhepura: रोम पोप का तो मधेपुरा गोप का, सीएम नीतीश की राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखेने के लिए यहां JDU का जीतना जरूरी

CISCE की 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

T20 World Cup पर आतंकी खतरा, वेस्टइंडीज में हमले की धमकियों के पीछे पाकिस्तान का हाथ