महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को एकजुट होने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2019

मुंबई। कांग्रेस महासचिव और महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी की राज्य इकाई को आपसी मतभेद भुलाकर विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना का मुकाबला करने को कहा।

खड़गे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्हें भरोसा है कि कांग्रेस विधायक भाजपा और शिवसेना गठबंधन सरकार के खिलाफ सार्वजनिक हित के मुद्दों को विधानसभा के मानसून सत्र में जोरदार ढंग से उठायेंगे। यह सत्र सोमवार को शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, वास्तविक परिणाम कांग्रेस के लिए होंगे संतोषजनक

इससे पहले कांग्रेस ने सांगठनिक स्तर पर कुछ फेरबदल किये। राधाकृष्ण विखे पाटिल के कट्टर विरोधी और वरिष्ठ विधायक बालासाहेब थोराट को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता बनाया गया। पाटिल ने यह पद हाल ही में छोड़ दिया था। इसके अलावा विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता का पद विजय वड्डेतिवार को दिया गया है।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल