राजभवन में नहीं इस गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान, जोरो-शोरो पर चल रही हैं तैयारियां

By अनुराग गुप्ता | Mar 15, 2022

जालंधर। पंजाब के विधानसभा चुनावों में एकतरफा जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च दिन बुधवार को पद एवं गोपनियता की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए खास तैयारी की जा रही है और दो अलग तरह के मंच बनाए गए हैं। जिनमें से एक मंच में पंजाब में जीतने वाले 92 विधायक बैठेंगे। जबकि दूसरे मंच में दिल्ली से आए लोग बैठेंगे। 

आपको बता दें कि गांव खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह खुद तो नहीं रहे लेकिन बंटवारे के बाद उनका परिवार इसी गांव में आकर बसा था। यहां पर शहीद-ए-आजम की मां विद्यावती और भतीजे-भतीजियां लंबे समय तक रहे हैं। अब यहां पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अपना डेरा जमाया हुआ है ताकि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां समय रहते पूरी हो जाएं। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जीत के बाद AAP में उत्साह, अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी, केजरीवाल-मान करेंगे प्रचार 

125 एकड़ में होगा शपथ ग्रहण समारोह

125 एकड़ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो रहा है। जिसमें से 40 एकड़ में मुख्य कार्यक्रम होगा और बाकी के स्थान को पार्किंग इत्यादि के लिखा रखा गया है। इस आयोजन में कोई भी वीवीआई नहीं शामिल होगा। शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने के लिए भगवंत मान ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से यहां पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुरूष बसंती रंग की पगड़ी और महिलाएं बसंती रंग की चादर डाल कर आएं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार