पंजाब में जीत के बाद AAP में उत्साह, अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी, केजरीवाल-मान करेंगे प्रचार

bhagwant mann and kejriwal
अंकित सिंह । Mar 14 2022 4:17PM

पंजाब में सरकार बनने के बाद भगवंत मान भी आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे हो चुके हैं। ऐसे में चुनावी राज्यों में अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी की ओर से भगवंत मान भी जमकर चुनाव प्रचार करेंगे। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश में अभी सही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

पंजाब में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी में जबरदस्त उत्साह है। आम आदमी पार्टी ने इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-नवंबर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं। हालांकि चुनाव से पहले ही इन राज्यों में चुनावी माहौल तैयार होने लगा है। दोनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। गुजरात में तो सूरत नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त कामयाबी भी हासिल हुई है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में पार्टी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कुछ दिन पहले ही शिमला गए थे जहां उन्होंने इस बात का ऐलान किया है। दरअसल, शिमला में नगर निगम के चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बंगाल पर AAP की नजर, पंचायत चुनाव के जरिए ममता को देगी टक्कर

पंजाब में सरकार बनने के बाद भगवंत मान भी आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे हो चुके हैं। ऐसे में चुनावी राज्यों में अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी की ओर से भगवंत मान भी जमकर चुनाव प्रचार करेंगे। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश में अभी सही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश पंजाब से सटा हुआ राज्य है। ऐसे में आम आदमी पार्टी को वहां जबरदस्त फायदे की भी गुंजाइश दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को आगे कर चुनाव लड़ा था। 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने अकेले 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिलचस्प बात यह भी है कि आम आदमी पार्टी की लहर में पंजाब के दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए हैं।

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान के अपने से ऊंचे कद को कब तक बर्दाश्त कर पाएंगे केजरीवाल ?

अन्ना आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी फिलहाल केजरीवाल के हाथों में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। खबर यह भी है कि आम आदमी पार्टी पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने हाल में ही संपन्न हुए। गोवा विधानसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारे थे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हो पाई। लेकिन गोवा में आम आदमी पार्टी के खाते में 2 सीट आई हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़