कश्मीरी महिलाओं को लेकर बयान पर घिरे खट्टर, बोले- तोड़ मरोड़कर पेश की गई टिप्पणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे। उनका इशारा संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने की ओर था। हालांकि बयान को लेकर आलोचना होने पर खट्टर ने सफाई देते हुए कहा कि मीडिया ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया। उन्होंने ट्विटर पर कार्यक्रम की पूरी वीडियो साझा करते हुए मीडिया पर अपने खिलाफ गुमराह करने वाले और तथ्यहीन अभियान चलाने का आरोप लगाया। खट्टर ने ट्वीट किया,  बेटियां हमारा गौरव हैं। पूरे देश की बेटियां हमारी भी बेटियां हैं।  

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी महिलाओं पर खट्टर का बयान RSS के प्रशिक्षण का प्रमाण: राहुल

इस बीच खट्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें  तोड़-मरोड़कर पेश की गईं खबरों  पर प्रतिक्रिया नहीं देने की सलाह दी। हरियाणा भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को एजेंडे के तहत तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगेंगी। वहीं दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को खट्टर के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। खट्टर ने इससे पहले बलात्कार और छेड़छाड़ के मामलों को लेकर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने 2018 में पंचकूला जिले के कालका शहर में एक कार्यक्रम में कहा था, बलात्कार के मामले बढ़े नहीं है। बलात्कार पहले भी होते थे अब भी होते हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर सिर्फ चिंताएं बढ़ी हैं। 

प्रमुख खबरें

United Liberation Council का खौफनाक लेटर, J&K Police और अधिकारियों को दी कत्लेआम की धमकी

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत