ख्वाब हो तुम या...BRICS में बॉलीवुड का तड़का, गाना गाने लगे मलेशियाई PM

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2026

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) गाला डिनर में एक लोकप्रिय हिंदी गाना गाकर मेहमानों को हैरान कर दिया। इब्राहिम ने भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित डिनर के दौरान 1965 की फिल्म 'तीन देवियां' का कुमार किशोर का गाना 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाया। पियानो वादक के साथ, इब्राहिम ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के सामने यह क्लासिक गाना गाया। इस परफॉर्मेंस ने एक औपचारिक राजनयिक कार्यक्रम में हल्का-फुल्का और सांस्कृतिक रंग भर दिया। बाद में इब्राहिम ने अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया। क्लिप के साथ उन्होंने लिखा, 'गुरु मिंतक इज़िन न्यानी केजाप ओके!' (Guru mintak izin nyani kejap ok!), जिसका मोटे तौर पर मतलब है - 'गुरु जी, क्या मैं थोड़ी देर के लिए गा सकता हूँ? यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया यूज़र्स ने मलेशियाई नेता की सहज परफ़ॉर्मेंस की तारीफ़ की।

प्रमुख खबरें

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी