कॉकटेल पार्टी में रिक्रिएट करें कियारा के यह स्टनिंग लुक्स

By मिताली जैन | Apr 24, 2022

जब बात पार्टी की होती है, तो हम सभी अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंटल होना चाहते हैं। लेकिन पार्टीज के लिए भी आउटफिट सलेक्ट करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना  पड़ता है। मसलन, पार्टी की टाइमिंग क्या है, वह फैमिली पार्टी है या ऑफिस पार्टी या फिर फ्रेंड्स पार्टी। जहां फैमिली पार्टीज में अधिकतर एथनिक वियर को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं फ्रेंड्स पार्टी में आप बोल्ड लुक कैरी कर सकती हैं।

येलो स्लिट गाउन लुक

आमतौर पर, गर्मी के मौसम में ब्राइट कलर्स जैसे नियॉन या येलो आदि को स्टाइल में शामिल किया जाता है। इस लुक में कियारा ने भी येलो कलर के हाई स्लिट गाउन को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। इस प्लंजिंग नेकलाइन स्ट्रैपी गाउन में कियारा बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही हैं। गाउन का सीक्वेंस लुक उनके स्टाइल को पार्टी रेडी बना रहा है। अपने इस लुक में कियारा ने एक्सेसरीज को मिनिमल रखा है और हेयर को स्टाइल करने के लिए पोनीटेल रोप ब्रेड बनाया है। अगर आप कियारा के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं, तो हाई स्लिट की जगह लो स्लिट लुक रख सकती हैं। वहीं, एक्सेसरीज में चोकर या पेंडेंट की लेयरिंग भी की जा सकती है।

ब्लू सीक्वेंस जंपसूट

आमतौर पर, यह माना जाता है कि जंपसूट केजुअल आउटिंग्स के लिए होता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे अपनी पार्टी का हिस्सा भी बना सकती हैं। हालांकि, आप कॉकटेल पार्टी लुक को ध्यान में रखते हुए सीक्वेंस जंपसूट को स्टाइल करने पर विचार करें। कियारा ने भी इस लुक में ब्लू कलर का सीक्वेंस जंपसूट ही पहना है और डीप प्लंजिंग नेकलाइन के जरिए उन्होंने अपने लुक को खास बनाया है। मिनिमल मेकअप और वेट हेयर लुक उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा है। आप भी कॉकटेल पार्टी में कियारा के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। हालांकि, इस दौरान स्मोकी आई मेकअप कैरी करना ज्यादा अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Fashion Face Off: अनन्या, आलिया या प्राची देसाई, किसका रेड कलर लुक लगा आपको सबसे बेस्ट?

येलो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट

कॉकटेल पार्टी में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट भी कैरी किए जा सकते हैं। इस लुक में कियारा ने येलो कलर के ब्लाउज के साथ शरारा स्टाइल किया है। अपने इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने हैवी वर्क केप कैरी किया है, जो उन पर बेहद ही अच्छा लग रहा है। डायमंड नेकपीस और वेव्स ओपन हेयर से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

तो आपको कियारा का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक