सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप की खबरों के बीच इस एक्टर के साथ दिखीं कियारा अडवाणी, फैंस ने पूछा - 'सही में ब्रेकअप कर लिया क्या?'

By प्रिया मिश्रा | Apr 26, 2022

एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। शेरशाह में कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऑनस्क्रीन ही नहीं, ऑफस्क्रीन भी इस जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला। पिछले कुछ समय से दोनों के अफेयर की चर्चा चारों तरफ थीं। खबरें तो ये भी थीं की दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालाँकि, बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने एक-दूसरे से मिलना भी बंद कर दिया है। हालाँकि, कियारा और सिद्धार्थ, दोनों ही अभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं। कियारा की अगली फिल्म भूल भुलैया 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ऐसे में एक्ट्रेस जी जान से फिल्म के प्रोमोशन में जुटी हुई हैं। 

इसे भी पढ़ें: कई मर्दों के साथ बोल्डनेस की हदें पार करती नज़र आईं भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला, वायरल वीडियो देख छूटे फैंस के पसीने

सोशल मीडिया यूजर्स को कियारा का यह हॉट अंदाज़ बेहद पसंद आ रहा है। लोग कियारा की इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'गॉर्जियस'। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आपको स्क्रीन पर वापस देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता !!' एक फैन ने ब्रेकअप वाली बात पर कमेंट करते हुए पूछा, 'यार बता दो सही में ब्रेक अप कर लिया क्या।।। अगर यह सच है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।" लोग इन तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाले इमोजी बना रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: तपती गर्मी में बिकिनी पहनकर पूल में उतरीं आमिर खान की बेटी, दोस्तों संग शेयर की हॉट फोटोज़

आपको बता दें कि भूल भुलैया 2 में कियारा और कार्तिक के साथ एक्ट्रेस तब्बू भी नज़र आएंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा भूल भुलैया 2 के अलावा, फिल्म जग जुग जीयो में वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल के साथ नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री

Kejriwal का बड़ा हमला: SIT जांच सिर्फ़ एक धोखा, ताकतवरों को बचाने का Cover-Up

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों का गाँव वालों ने किया बहिष्कार