किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा कोरिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे, सौरभ वर्मा बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2019

ग्वांगजू। भारत ने कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन में शानदार शुरूआत की जब किदाम्बी श्रीकांत और समीर वर्मा पुरूष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए। छठी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने हांगकांग के वोंग विंग कि विंसेंट को 21.18, 21.17 से हराया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत का हांगकांग के इस खिलाड़ी के खिलाफ अब 11.3 का रिकॉर्ड है। अब उनका सामना जापान के केंता सुनेयामा से होगा।

समीर भी दूसरे दौर में पहुंच गए जब जापान के काजुमासा सकाइ को बीच में मुकाबला छोड़ना पड़ा। उस समय समीर 11.8 से आगे थे। वहीं सौरभ वर्मा को पहले मैच में ही स्थानीय खिलाड़ी किम डोंगुन ने 21.13, 12.21, 13.21 से हराया। समीर दूसरे दौर में डोंगुन से खेलेंगे। 

प्रमुख खबरें

SIR पर Election Commission के कदम नाकाफी, Congress ने उठाए सवाल

NSE प्रमुख Ashish Chauhan बोले नए UPI Merchant Tax पर सरकार से नहीं हुई कोई बातचीत

Congress 29 सितंबर को Delhi में करेगी Dalit Adivasi Swabhiman Baithak

पारिवारिक मामलों में अदालती फैसले थोपे हुए लगते हैं: Supreme Court जस्टिस NV Anjaria