Kieron Pollard बने Mumbai Indians के नए हेड कोच, IPL 2027 से संभालेंगे जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 सत्र से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला कीरोन पोलार्ड को टीम का मुख्य कोच बनाया है। पोलार्ड पिछले कुछ सत्र से टीम के बल्लेबाजी कोच थे। वह महेला जयवर्धने के जाने के बाद मुख्य कोच का पद संभालेंगे।

पोलार्ड ने टीम द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस मेरे जीवन और कैरियर का बड़ा हिस्सा रही है। टीम, खिलाड़ियों और पल्टन के साथ मेरा लगाव मेरे लिये काफी मायने रखता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ एक खिलाड़ी और एक कोच के तौर पर सफर का अनुभव करने के बाद मैं समझ गया हूं कि मुंबई इंडियंस क्या है और उसके साथ जुड़ने की जिम्मेदारियां क्या है।’’ पोलार्ड ने 2009 . 2010 से मुंबई के लिये ही आईपीएल खेला और आखिरी बार वह 2022 में खेले। मुंबई के लिये 189 आईपीएल मैचों में उन्होंने 147 . 32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाये।

इसके अलावा 69 विकेट भी लिये।

प्रमुख खबरें

US में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ, डिपोर्टेशन की तैयारी में Haryana STF

Festive Season में Heavy Makeup से खराब नहीं होगी स्किन, Expert ने बताए बचाव के तरीके

Sonia Gandhi ने याद की पहली मुलाकात, Rajiv Gandhi की सौम्यता ने छू लिया था दिल

Sonia Gandhi ने X पर किया डेब्यू, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू