चोट से वापसी के बाद, इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम की अगुआई करेंगे, कीरोन पोलार्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2022

सेंट जोन्स (एंटीगा), (एपी) कीरोन पोलार्ड चोट के बाद वापसी करते हुए इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखलाओं में वेस्टइंडीज की टीम की अगुआई करेंगे। वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ 22 से 30 जनवरी तक बारबडोस के केनसिंगटन ओवल में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम आठ से 16 जनवरी के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और एकमात्र टी20 मैच के लिए जमैका के सबीना पार्क में आयरलैंड की मेजबानी करेगी।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank ने नए MD और CEO के लिए RBI को भेजे दो नाम

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम