कोबरा सांप का इस्तेमाल कर पत्नी की हत्या की, पति को कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

कोल्लम (केरल)। केरल की एक सत्र अदालत ने कोबरा सांप का इस्तेमाल कर पत्नी की हत्या के मामले में पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने 11 अक्टूबर को सूरज एस कुमार को कोबरा का इस्तेमाल कर 25 वर्षीय पत्नी की हत्या करने, जहर देने, सबूत मिटाने और हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया था। विशेष लोक अभियोजक (एसएसपी) जी मोहनराज ने अदालत के बाहर पत्रकारो को बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनोज एम ने कहा कि यह मामला दुर्लभ से दुर्लभतम है, लेकिन दोषी की उम्र (अब 28 साल) को देखते हुए उसे मृत्युदंड के बजाय उम्रकैद की सजा देने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: दलित महिला के साथ दरिंदगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, परिजन ने की फांसी की मांग

एसएसपी ने यह भी कहा कि अदालत ने कुमार को हत्या के प्रयास के अपराध में उम्रकैद, जहर देने के मामले में 10 साल और सबूत नष्ट करने के लिए सात साल की सजा सुनाई। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि दोषी को पहले जहर देने और सबूत नष्ट करने के जुर्म में कुल 17 साल की सजा दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नहीं आ रहा चीन अपनी हरकतों से बाज, अब ताइवान के सैन्य अभ्यास पर दिया बड़ा बयान

उसके बाद उसकी उम्र कैद की सजा शुरू होगी। अतिरिक्त लोक अभियोजक एके मनोज ने भी आदेश की पुष्टि की और पीटीआई- को बताया कि अदालत ने कहा है कि कुमार को दी गई दो आजीवन कारावास की सजा एक साथ चलेगी। वकील ने बताया कि अदालत ने दोषी पर कुल 5.85 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने कहा कि अदालत ने मौत की सजा नहीं देने का एक और कारण दोषी के आपराधिक इतिहास की कमी बताया है।

सजा सुनाए जाने के बाद, पीड़िता की मां ने एक समाचार चैनल को बताया कि वह फैसले से संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि दोषी को मौत की सजा दी जाएगी। सूरज ने पिछले साल मई में अपनी पत्नी उथरा को सोते समय कोबरा से डसवा कर मार डाला था।

प्रमुख खबरें

Pakistan क्रिकेट में Fitness पर बवाल, Fakhar Zaman ने तोड़ी चुप्पी, चोट के दावों पर दिया बड़ा बयान

Hotel Room Booking Tips: Hotel Booking का ये Secret Hack जानते हैं? बिना Extra पैसे दिए पाएं बेस्ट Corner Room

Shaurya Path: समंदर में भारत का जबरदस्त Power Show! खाड़ी क्षेत्र में Indian Navy का दमदार एक्शन देख दुनिया दंग

Nora Fatehi के Sarke Chunar पर आर-पार की जंग: Cine वर्कर्स एसोसिएशन पहुँचा सेंसर बोर्ड, मेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज