जंग के बीच ट्रंप को किम ने ललकारा, ईरान वॉर में नार्थ कोरिया की अमेरिका को दो टूक

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2026

ईरान से युद्ध लड़ रहे अमेरिका को उत्तर कोरिया की तरफ से चेतावनी दे दी गई। चेतावनी उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने किम जोंग उनकी बहन ने दी। उन्होंने अमेरिका ही नहीं बल्कि दक्षिण कोरिया पर भी अपना गुस्सा निकाला। दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों की आपस में युद्ध लड़ाई है। दुश्मनी चल रही है दशकों से। लेकिन दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका खड़ा है। वो उसका सहयोगी है। ईरान से चल रही जंग के बीच ही अमेरिका ने दक्षिण कोरिया की सेना के साथ मिलकर एक ड्रिल शुरू कर दी। यानी एक तरफ तो अमेरिका पश्चिम एशिया में जंग लड़ रहा है ईरान से। दूसरी तरफ वो युद्ध अभ्यास करने में भी जुट गया। हालांकि ये युद्धभ्यास ईरान की जमीन से जमीन से बहुत दूर शुरू किया गया। हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण कोरिया की धरती पर इस ड्रिल में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैकड़ों सैनिक शामिल हुए और उन्होंने दुश्मन को मार गिराने का अभ्यास किया। 

इसे भी पढ़ें: Trump शुरू करने वाले थे 'ऑपरेशन प्योंगयांग', किम ने निकाल दिया 5000 टन का युद्धपोत, अमेरिका के छूटे पसीने

किमियो जोंग को उत्तर कोरिया में काफी ताकतवर माना जाता है। वह अपने भाई यानी किम जोंग उन के बाद उत्तर कोरिया के सबसे शक्तिशाली चेहरों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी। साफ कह दिया कि अगर दोनों देशों की ड्रिल से उत्तर कोरिया को जरा भी खतरा हुआ तो जोरदार पलटवार होगा। ऐसा पलटवार जो दुश्मन की कमर तोड़ कर रख दे। यानी उत्तर कोरिया ने एक ही सांस में अपने कट्टर दुश्मन दक्षिण कोरिया के साथ-साथ अमेरिका को भी ललकारा। इतना ही नहीं वो पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के मामले में भी अमेरिका के विरोधी खेमे में खड़ा नजर आया क्योंकि उत्तर कोरिया ने ईरान में सुप्रीम लीडर की कमान संभालने वाले मुस्तबा खामनई का समर्थन कर दिया।  

प्रमुख खबरें

UP Cabinet ने MBBS और BDS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये किया

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा