किम जोंग उन के सौतेले भाई की हत्या के मामले में आरोपी महिला आरोप मुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

 शाह आलम (मलेशिया)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई किंम जोंग नाम की हत्या के मामले में मलेशिया के एक न्यायाधीश ने एक महिला को इस मामले में आरोप मुक्त कर दिया। न्यायाधीश ने सीति ऐशयाह को आरोप मुक्त कर दिया क्योंकि अभियोजन पक्ष ने उसके खिलाफ दायर मुकदमा वापस ले लिया।

हालांकि मुकदमा वापस लेने की कोई वजह नहीं बतायी गई है। आरोपमुक्त होने के तुरंत बाद वह अदालत से बाहर निकली। उन्होंने भावुक होते हुए संवाददाताओं को बताया कि उन्हें इस बारे में सोमवार की सुबह पता चला कि वह अब मुक्त हैं।

इसे भी पढ़ें: किम जोंग उन ने वियतनाम यात्रा के दौरान हो ची मिन्ह को श्रद्धांजलि दी

पिछले साल एक न्यायाधीश ने कहा था कि ऐशयाह और वियतनाम के संदिग्ध डोन थी हुआंग और उत्तर कोरिया के चार लापता लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में पर्याप्त सबूत हैं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया