अपने नागरिकों को वैक्सीन नहीं लगाने देगा तानाशाह किम, महामारी की रोकथाम के लिए उठाए सख्त कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से कुछ विदेशी कोविड-19 रोधी टीकों की पेशकश को ठुकराने के बाद अधिकारियों को ‘‘अपनी शैली’’ में महामारी रोकथाम अभियान चलाने का आदेश दिया। ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को पोलित ब्यूरो की बैठक के दौरान किम ने कहा कि अधिकारियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि महामारी की रोकथाम के लिए कड़े उपाय करना सर्वोपरि है, जिसमें जरा भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए।’’ केसीएनए ने बताया कि वायरस की रोकथाम के लिए तकनीकी उपायों, सामग्री और स्वास्थ्यकर्मियों की योग्यता बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए किम ने महामारी से अपनी शैली में निपटने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द