Kim Jong Un ने ‘‘आत्मघाती ड्रोन’’ के परीक्षण का निरीक्षण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2024

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने नये ‘‘आत्मघाती ड्रोन’’ के प्रदर्शन का निरीक्षण किया और अपनी सेना की युद्ध की तैयारीबढ़ाने के लिए ऐसे हथियारों के विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका और उत्तर कोरिया के मध्य तनाव के बीच किम अपनी बढ़ती सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु खतरों से बचाव करना है। दोनों देशों की ओर से कहा गया कि बृहस्पतिवार तक चलने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न उत्तर कोरियाई खतरों के खिलाफ अपनी तैयारी को बढ़ाना है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि शनिवार के परीक्षण में विभिन्न प्रकार के ड्रोन शामिल थे, जिनका निर्माण जमीन और समुद्र पर दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने के लिए अलग-अलग दूरी तक उड़ान भरने के लिए किया गया है। उसने कहा कि ड्रोन ने लक्ष्यों को सटीक तरीके से निशाना बनाने से पहले विभिन्न मार्गों पर उड़ान भरी।

किम ने कहा कि सैन्य प्रौद्योगिकियों और आधुनिक युद्ध में वैश्विक रुझान युद्ध में ड्रोन के महत्व को दर्शाते हैं और उत्तर कोरिया की सेना को ‘‘जितनी जल्दी हो सके’’ बेहतर ड्रोन से लैस किया जाना चाहिए। केसीएनए ने कहा कि किम ने विभिन्न प्रणालियों के त्वरित विकास और उत्पादन का आह्वान किया, जिसमें आत्मघाती ड्रोन भी शामिल हैं, जिनका उपयोग पैदल सेना और विशेष अभियान इकाइयों द्वारा किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।