अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास से बौखलाया तानाशाह किम, बढ़ा रहा अपनी सैन्य ताकत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

सियोल। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि किम जोंग उन ने अगले महीने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच वार्षिक युद्भाभ्यास से पहले सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान किसी भी विदेशी उकसावे से निपटने के लिए क्षमताएं मजबूत करने का आह्वान किया। इसे प्योंग्यांग आक्रामक पूर्वाभ्यास के तौर पर देखता है। इस हफ्ते की शुरुआत में, किम ने दक्षिण कोरिया के साथ बंद संचार माध्यमों को फिर से खोल दिया जिससे कोरियाई प्रायद्वीप पर दुश्मनी कम होने की उम्मीदें जगी थी। लेकिन कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि प्योग्यांग अभ्यास के जवाब में मिसाइल परीक्षण या तनाव बढ़ाने वाली अन्य कार्रवाई कर सकता है। अभ्यास को सियोल और वाशिंगटन ने पिछले वर्षों में कूटनीति का समर्थन करने के लिए बदल दिया है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप