उत्तर कोरिया ने किम की निगरानी में एक नए रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

सियोल। उत्तर कोरिया ने नेता किम जोंग-उन की निगरानी में नए रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया गया है जो एक साथ कई रॉकेट प्रक्षेपित कर सकता है। उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद समिति ‘केसीएनए’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि किम की निगरानी में 31 जुलाई को एक ऐसी निर्देशित रॉकेट प्रणाली का परीक्षण किया गया, जिससे कई रॉकेट एक साथ दागे जा सकते हैं। दक्षिण कोरियाई सेना ने बुधवार को बताया कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर वॉनसान से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं।

‘केसीएनए’ ने कहा कि किम ने परीक्षण को लेकर कई बार संतोष जताया और राष्ट्रीय रक्षा विज्ञान और युद्ध सामग्री उद्योग कर्मियों की सराहना की, जिन्होंने कोरियाई शैली के एक और शानदार रॉकेट लॉन्चर का निर्माण किया है, जिससे कई रॉकेट एक साथ दागे जा सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन उसने बुधवार को एक बार फिर इसका उल्लंघन किया। एक सप्ताह के भीतर किया गया यह दूसरा उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरियाई नौका ''गलती से'' दक्षिण कोरिया समुद्री सीमा में हुई दाखिल

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पिछले महीने हुई बातचीत के बावजूद प्योंगयांग ने यह कदम उठाया। गौरतलब है कि प्योंगयांग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को संयुक्त सैन्य अभ्यास ना करने की चेतावनी दी थी लेकिन दोनों देशों ने इसके बावजूद इसे जारी रखने का निर्णय लिया। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर चर्चा के लिए गुरुवार को बंद कमरे में बैठक करेगा। उत्तर कोरियाई के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हुए बड़े हथियारों का निर्माण जारी रखने को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने बैठक करने का अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना