किम कर्दाशियां ने सरोगेसी के जरिए तीसरा बच्चा करने की पुष्टि की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2017

लॉस एंजिलिस। रियालटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने पुष्टि की कि वह और उनके पति कान्ये वेस्ट सरोगेसी के जरिए तीसरा बच्चा पैदा करने जा रहे हैं। कर्दाशियां ने अपने शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियंस’ के एक ट्रेलर में इस खबर की पुष्टि की। ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियंस’ के 14वें सीजन का ट्रेलर ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी बहन खोई को यह जानकारी देती नजर आ रही हैं।

पिछले कई समय से कान्ये और किम के बच्चे के लिए एक सरोगेट से संपर्क करने की खबरें थीं क्योंकि इससे पहले बेटी नॉर्थ और बेटे सेंट की गर्भावस्था के दौरान उन्हें काफी जटिलताओं का सामना करना पड़ा था। किम की बहन काइली जेनर और खोई कर्दाशियां के भी गर्भवती होने की खबरें हैं।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री